Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana
मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana, Rajasthan Free OPD IPD Yojana मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना चिकित्सा क्षेत्र में देशभर में अनुपम योजना है। इसके तहत प्रदेश के सभी श्रेणी के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में आने वाले सभी प्रदेशवासियों को ओपीडी एवं आईपीडी की समस्त सेवाएं पूर्णत निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना के प्रारंभ होने के साथ ही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों तक सुनिश्चित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ताकि प्रदेशवासियों को दवाइयां, स्वास्थ्य जांचे और ऑपरेशन सुविधाएं पूर्ण निशुल्क उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना की सभी सुविधाएं शामिल रहेंगी साथ ही सभी सेवाएं जनाधार कार्ड या आधार कार्ड इत्यादि परिचय पत्र के आधार पर पूर्ण निशुल्क दी जाएंगी।
Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana क्या है
मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना दिनांक 1.4.2022 से प्रारंम्भ की गई है, इस योजना के तहत राजकीय चिकित्सा संस्थानो में आने वाले राजस्थान के निवासियो को शत-प्रतिशत दवाईयाँ एवं जांच सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। वर्तमान में ( 1594 दवाईयाँ, 928 सर्जिकल्स एवं 185 सूचर्स) कुल 2707 दवाईयाँ आवश्यक दवा सूची में शामिल है। राजकीय चिकित्सालयो में प्रतिदिन रोगी पर्चियो का ईन्द्राज ई-औषधि सॉफ्टवेयर में किया जाता है, योजनान्तर्गत एनएचएम पीआईपी के तहत दवाईयो के कय, औषधि भण्डारो के अतिरिक्त निर्माण एवं अन्य मदो में प्राप्त राशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी कर दी गई है।
Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana Kab Shuru Hui
प्रदेश के सभी श्रेणी के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में आने वाले सभी प्रदेशवासियों को ओपीडी एवं आईपीडी की समस्त सेवाएं पूर्णत निशुल्क उपलब्ध हेतु यह योजना 1 अप्रेल 2022 से सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में ड्राई रन के रूप में संचालित की जा रही थी। राजस्थान के सभी जिलों में 1 मई 2022 से मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना पूर्ण रूप से लागू की गई ।
मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का उद्देश्य
राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सभी श्रेणी के नागरिकों को राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों मे निशुल्क OPD व IPD मे पूर्णत: निशुल्क उपचार हेतु निशुल्क दवा व जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है ।
मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत लाभ
- मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ दिया जायेगा :-
- नि:शुल्क दवा।
- नि:शुल्क जांच।
- चिकित्सालयों में उपयोग होने वाले सर्जिकल आईटम्स भी नि:शुल्क।
- थेलेसिमिया और हिमोफिलिया के मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा।
Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana पात्रता
- राजस्थान के मूल निवासी।
- निम्नलिखित कार्ड धारक :-
- जन आधार कार्ड।
- भामाशाह कार्ड।
- आधार कार्ड।
Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana दस्तावेज –
- जन आधार।
- भामाशाह कार्ड।
- आधार कार्ड।
आवेदन कैसे करें
- प्रदेशवासियों को आवेदन के लिए कही भी जाने की आवश्यकता नहीं है।
- प्रदेश के किसी भी राजकीय चिकित्सालय में जन आधार कार्ड या भीमाशाह कार्ड या आधार कार्ड दिखाने पर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
- रोगी की पर्ची की सॉफ्टवेयर में एंट्री की जायेगी ताकि चिकित्सा का विवरण रखा जा सके।
Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana Key Point For Competitive Exam
योजना का नाम | मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना |
योजना कब शुरू हुई | 01 मई 2022 |
योजना का संचालन | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान |
योजना का देय लाभ | निशुल्क OPD व IPD सुविधा |
योजना के लाभार्थी | राजस्थान के सभी नागरिक |
योजना का बजट | 1798.38 करोड़ रुपये |
योजना रिपोर्ट (दिसम्बर 2022 तक) | योजना के अंतर्गत अब तक 8.67 करोड़ रोगियों को 1072 करोड़ रुपये का लाभ दिया जा चुका है । |
Official Notification | Click Here |
Telegram | Click Here |
Home Page | Click Here |
Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana FAQ’s
मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना कब लागू हुई ?
01 मई 2022 से
मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का बजट कितना है ?
1798.38 करोड़ रुपये